बाहुबली के फैन हैं तो जरूर पढ़ें प्रभास का यह संदेश..शानदार
बाहुबली 2 के लीड एक्टर प्रभास ने अपने फैन्स को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश लिखा है।
बाहुबली 2 की जबरदस्त सफलता का क्रेडिट फिल्म की पूरी टीम को जाती है जिन्होंने एक शानदार फिल्म बनाने में इतनी मेहनत की है। फिल्म की तारीफ पूरा देश कर रहा है और सबसे ज्यादा तारीफ किसी को मिल रही है तो वो हैं प्रभास को मिल रही है।
फिल्म के रिलीज होने के बाद प्रभास की इस कदर तारीफ हुई कि पूरी टीम गदगद है और प्रभास को इतने कॉल्स और मैसेज आ रहे थे कि वो तीन दिनों तक सो ही नहीं पाए। प्रभास ने अपार सफलता पर फैन्स के नाम फेसबुक पर संदेश दिया है।
''मेरे सभी प्रशंसकों, हर वो इंसान जिसने मुझपर इतना प्यार बरसाया है, आप सभी को मेरी तरफ से एक बड़ा सा हग। फिल्म में मैंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश की है। भारत के सभी कोनों और विदेशों से भी मुझे प्यार देने के लिए मैं आप सभी को शुक्रगुजार हूं। मैं इस प्यार और आशीर्वाद से से बेहद खुश हूं। बाहुबली का सफर बहुत लंबा था, लेकिन इस सफर के बाद जो मुझे मिला है वो आप सब हैं। आप सभी को मेरी तरफ से प्यार। एस एस राजामौली सर को एक बड़ा थैंक यू, जिन्होंने मुझपर इतना विश्वास किया और मुझे इतनी बड़ी दुनिया में बाहुबली के रूप में पेश किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मेरे सफर को खास बनाने के लिए धन्यवाद।''
प्रभास इन दिनों अपने सभी कामों को निपटा कर एक महीने के लिए अमेरिका में आराम कर रहे हैं। जाहिर है 5 साल लगातार मेहनत के बाद ये तो बनता है 


Click it and Unblock the Notifications