साथ रिलीज़ हो रहीं बाहुबली 1 और बाहुबली 2...देखिए BACK 2 BACK
जब से बाहुबली 2 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, फैन्स बस अब फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं। लेकिन इससे बड़ा धमाका होना बाकी था क्योंकि फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि दोनों फिल्में एक साथ रिलीज़ होंगी!
बाहुबली 2 का ट्रेलर फैन्स को काफी पसंद आया है और ये यूट्यूब पर रिकॉर्ड भी तोड़ रहा है। लेकिन अब फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। और इसका कारण है दोनों फिल्मों का एक साथ रिलीज़ होना।
दरअसल, बाहुबली के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एसएस राजामौली ने बताया कि बाहुबली 2 की रिलीज़ से एक या दो हफ्ते पहले ही बाहुबली 1 रिलीज़ कर दी जाएगी। जिससे कि लोग दोनों फिल्मों का आनंद बैक टू बैक ले सकें।

वहीं फिल्म देखने के लिए वैसे तो कोई नहीं बचा है, लेकिन फिल्म की याद ताज़ा करने का इससे बेहतर तरीका कोई नहीं था। इसका मतलब है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।
फिल्म के प्रमोशन का ये आइडिया जिसका भी था, शानदार था। और फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है कि दोनों फिल्में रिलीज़ होंगी और दर्शकों को मज़ा आएगा।


Click it and Unblock the Notifications