प्रभास का था टॉप सीक्रेट..खुद डायरेक्टर राजामौली ने किया OUT
बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली ने प्रभास के बारे में काफी दिलचस्प जानकारी शेयर की है।
बाहुबली 2 रिलीज हुए डेढ़ महीने से अधिक हो चुके हैं लेकिन ना फिल्म की कमाई रूक रही है और ना तो फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज खत्म होने का नाम ले रहा है। फिल्म अब तक 1700 तक की कमाई कर चुकी है और अभी कई देशों में फिल्म का रिलीज होना बाकी है। हाल में फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली एक ब्रिटिश फिल्म इंस्टिट्यूट में पहुंचे।
[बाहुबली फीवर खत्म..ये रहा प्रभास का नया लुक..बिल्कुल अलग ]
वहां उन्होंने बातचीत में बताया कि प्रभास बाहुबली की शूटिंग के दौरान काफी कठिन डाइट फॉलो करते थे लेकिन महीने में एक बार उन्हें खाने की आजादी थी। वो Cheat diet पर जाते थे और उस दिन पूरे दिन में कम से कम 15 तरह की बिरयानी खाते थे। कई तरह की बिरयानी का नाम तो सेट पर लोगों को पता भी नहीं होता है।

प्रभास उस एक दिन को इस कदर इंज्वॉय करते थे कि एक बार उनके जीजाजी घर का बना बिरयानी सेट पर लेकर आए लेकिन उसमें चटनी नहीं थी। प्रभास इस कदर दुखी हो गए कि उनके जीजाजी को 2 बजे रात में घर लौटना पड़ा और बहन से चटनी बनवाकर लानी पड़ी तब जाकर प्रभास ने खाना खाया।
प्रभास खाने के साथ बॉस्केट बॉल और फुटबॉल के काफी शौकिन हैं। उन्होंने हैदराबाद स्थित अपने घर पर भी खेलने के लिए कोर्ट बनवाकर रखा है । फिलहाल प्रभास अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं लेकिन जल्द ही भारत लौटने के बाद साहो की शूटिंग शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications