बाहुबली 2 में एक और तड़का..फिल्म रिलीज भी अलग अंदाज में
बाहुबली 2 रिलीज के लिए फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजमौली ने तैयारी की है। जानिए क्या है खास प्लान।
बाहुबली 2 का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग बस यही जानना चाहते हैं कि कटप्पा ने आखिर बाहुबली को क्यों मारा। अब फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजमौली को भी पता है की फैन्स कितने समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
अब राजमौली ने फिल्म को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने फिल्म को IMAX फॉरमेट में रिलीज करने का फैसला किया है। IMAX फॉरमेट मतलब सबसे बेहतरीन क्वालिटी के विजुअल्स । तो आप सोच सकते हैं कि फिल्म को देखने में लोगों को कितना मजा आएगा।

फिल्म का ट्रेलर 16 मार्च को चार भाषाओं में रिलीज किया गया और लगभग 10 घंटे में ही ट्रेलर ने आजतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ट्रेलर भी वाकई काफी शानदार है। उसमें भी फिल्म के विजुअल्स को देखकर पता चल रहा है कि फिल्म बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी।
तो बस आप भी हो जाइए बस एक महीने की बात है और भी 2 सालों से चला आ रहा इंतजार खत्म हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications