..................... Baaghi 4 Trailer- Tiger Shroff's action will give goosebumps, said- 'This is called a real comeback..' - Hindi Filmibeat

Baaghi 4 Trailer- टाइगर श्रॉफ का बाप लेवल एक्शन देख खड़े जाएंगे रोंगटे, फैंस बोले- 'इसे कहते हैं असली वापसी..'

Baaghi 4 Trailer

Baaghi 4 Trailer- टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार फिल्म बागी 4 को लेकर चर्चा थी और इसका धमाकेदार ट्रेलर अब रिलीज कर दिया गया है। जैसे ही ट्रेलर सामने आया लोग हैरान हैं कि टाइगर श्रॉफ इतना धमाकेदार एक्शन कैसे कर सकते हैं।

कुछ दिनों से चर्चा थी कि फिल्म एनिमल से कॉपी की गई है और संजय दत्त का लुक रणबीर कपूर की तरह है, लेकिन इस ट्रेलर को देखकर आप यही कहेंगे कि एनिमल भी इसके सामने फीकी है।

बागी 4 को ए हर्षा ने निर्देशित किया है और जिस तरह के सीन्स फिल्म में दिख रहे हैं वो काबिले तारीफ है। एक एक्शन फिल्म कैसी होनी चाहिए अगर आपको जानना है तो फिल्म का ट्रेलर जरूर देखिए।

अपनी प्रेमिका की लाश मिलने के बाद पागलों की तरह कातिलों को ढूंढते टाइगर श्रॉफ ने कमाल का काम किया है और उनकी फिटनेस के तो क्या ही कहने। फिल्म में स्टारकास्ट की बात करें तो उनके अलावा संजय दत्त, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा नजर आ रही हैं। सोनम ने टाइगर की प्रेमिका का किरदार निभाया है जिसको वो खोजते हुए नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 5 सितंबर को पूरी दुनिया में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बागी के फैंस इस ट्रेलर को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन

इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''नेक्स्ट लेवल एक्शन।'' एक का कहना है, ''एनिमल का बाप।'' एक ने लिखा, ''बॉक्स ऑफिस पर तूफान आएगा।'' एक ने लिखा, ''इसे कहते हैं, "असली वापसी" एक ने लिखा, ''हर सीन में रोंगटे खड़े हो जाते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए बागी 4 का ये एक्शन पैक्ड ट्रेलर...

Read more about: baaghi 4 tiger shroff trailer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X