'बागी 3' का धमाका होते ही 'बागी 4' की तैयारी ? निर्देशक ने किया खुलासा
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बागी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म 3 दिनों में 50 करोड़ पार कर चुकी है। जाहिर है फिल्म के आंकड़ों से निर्देशक अहमद खान भी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि, जिस तरह का प्यार बागी 2 को मिला था.. हमें बागी 3 से ऐसी ओपनिंग की उम्मीद थी।
अहमद खान ने कहा कि बागी 3 के शानदान बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के पीछे दो कारण है- पहली टाइगर की तगड़ी फैन फॉलोइंग और दूसरी एक्शन, जो कि फिल्म का मुख्य हिस्सा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। निर्देशक ने कहा- दूसरे एक्टर्स भी एक्शन करते हैं, लेकिन इस तरह के एक्शन के लिए टाइगर की ट्रेनिंग सबसे परफेक्ट है।

'बागी 4' की बात पर अहमद खान ने कहा- "यह फ्रैचाइजी साजिद नाडियाडवाला की है, तो वही निर्णय लेंगे कि बागी 4 बननी चाहिए या नहीं। मुझे उम्मीद है कि फिलहाल यह फ्रैंचाइजी चलती रहेगी।"
बहरहाल, बागी 3 के आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि साजिद नाडियाडवाला इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म भी जल्द ही लाना चाहेंगे। यदि ऐसा होता है तो यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फ्रैंचाइजी के तौर पर सामने आएगी।
यहां जानें बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रैंचाइजी-


Click it and Unblock the Notifications











