..................... Baaghi 4 first poster - Tiger Shroff seen drenched in blood, film will be release on 5 September 2025 - Hindi Filmibeat

Baaghi 4 - खून से लथपथ दिखे टाइगर श्रॉफ, इस बार बदल जाएगा बागी, फर्स्ट पोस्टर रिलीज!

baaghi 4 tiger shroff

Baaghi 4 First Poster- लंबे समय से टाइगर श्रॉफ के फैंस इंतजार कर रहे थे कि वो कब बागी 4 के साथ धमाका करेंगे। अब ये इंतजार पूरा हो चुका है बागी 4 का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

पोस्टर के साथ मेकर्स ने रिलीज का ऐलान भी किया है। फर्स्ट पोस्टर की बात करें तो टाइगर श्रॉफ का ये लुक देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि क्या ये वही टाइगर है जो कि अपनी चिकनी शक्ल के लिए जाने जाते हैं।

दरअसल टाइगर श्रॉफ पूरी तरह से खून में नहाए हुए हैं और काफी खतरनाक लग रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद इतना तो तय है कि इस बार धमाका काफी तगड़ा होने वाला है। टाइगर श्रॉफ के फैंस काफी खुश हैं।

बदल जाएगा बागी

इस पोस्टर के बाईं ओर अगर आप नजर डालेंगे तो एक लाइन लिखी हुई है। इसमें, 'इस बार वो पहले जैसा नहीं होगा (This time he is not same).' इसके बाद फैंस एक्साइटेड हैं। खून से सने टाइगर कमोड में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को ए हर्षा निर्देशित कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।

क्या बोले लोग

इस पोस्ट के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''साउथ डायरेक्टर के साथ टाइगर, क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''सारे रिकॉर्ड टूटेंगे।'' एक ने लिखा, ''क्या धांसू लुक है।'' एक ने लिखा, ''आपको देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इंतजार नहीं कर सकता।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। वो लगातार हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं।

Read more about: baaghi 4 tiger shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X