..................... ट्रेलर रिलीज़ से पहले "बागी 3" का मोशन पोस्टर रिलीज- टाइगर श्रॉफ का लुक दमदार Baaghi 3 Trailer out tomorrow watch tiger shroff movie motion poster - Hindi Filmibeat

ट्रेलर रिलीज़ से पहले "बागी 3" का मोशन पोस्टर रिलीज- टाइगर श्रॉफ का लुक दमदार

By Varsha Verma

"बागी 3" के पहले पोस्टर के साथ सभी का ध्यान आकर्षित करने के बाद, निर्माता कल ट्रेलर लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फ़िल्म से टाइगर श्रॉफ उर्फ़ रॉनी का मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया है।

टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया है और लिखते है,"It's been an incredible journey, but Ronnie's greatest battle is yet to be fought. Catch the explosive #Baaghi3. TRAILER TOMORROW AT 11AM."

Baaghi 3 Trailer

मोशन पोस्टर में टाइगर एक मिलिट्री टैंक के सामने खड़े है और हेलीकॉप्टर उनकी दिशा में आगे बढ़ते हुए नज़र आ रहे है और कैप्शन में लिखा गया है,"This time he is up against a nation
Trailer out at 11 am tomorrow'

मोशन पोस्टर ने 2020 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के प्रति उस्तुक कर दिया है। निस्संदेह, "बागी 3" में एक्शन, ड्रामा और कहानी का स्तर तीन गुना होने वाला है जिसे देखने के लिए सभी का उत्साह अपने चरम पर है।

"बागी 3" इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है।

टाइगर श्रॉफ की आखिरी फिल्म की बात करें तो वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आए थे। करण जौहर ने इस फिल्म में अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के साथ उनकी जोड़ी बनाई थी जो कि दर्शकों को काफी पसंद भी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X