बागी 3 को लेकर एक धमाकेदार ऐलान- टाइगर श्रॉफ जुलाई से शुरु करेंगें ये बड़ा काम
Recommended Video
एक्शन और डांस की बात हो और टाइगर श्रॉफ का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। बागी सीरीज में जिस तरह से वो धमाका कर रहे हैं और इससे इतना तो तय है कि ये थमने वाला नहीं हैं। अब बागी की तीसरी कड़ी यानि बागी 3 को लेकर एक खबर सामने आई है जो कि टाइगर के फैंस को काफी ज्यादा खुश करने वाली है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई में शुरु होने वाली है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। पहली बागी में भी श्रद्धा कपूर ही दिखाई दी थीं हालांकि बागी 2 में दिशा पटानी नजर आईं थीं। अब देखना ये है कि फिल्म किस तरह से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती है।

खबर है कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए लगभग सारी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। पहले टाइगर श्रॉफ का सीक्वंस शूट किया जाएगा और फिर श्रद्धा कपूर के सीक्वंश शूट किए जाएंगे।
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ को इस तरह की फिल्मों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस समय टाइगर फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे अपने करियर की शुरुआत करेंगीं।


Click it and Unblock the Notifications