Baaghi 3- टाइगर श्रॉफ की बागी 3 में ऐसा होगा क्लाइमैक्स- सारे सुपरहीरोज को देंगे टक्कर!
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म बागी 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं जिसकी शूटिंग 12 सितंबर यानि आज से शुरु हो गई है। खबर आई है कि दोनो इसके लिए काफी ज्यादा तैयारी कर रहे हैं। बागी और बागी 2 की बात की जाए तो इन दोनो की फिल्मों में काफी धमाकेदार एक्शन देखने को मिला था और फिल्म काफी बड़ी हिट भी हुई थी। अब इस बागी 3 को लेकर एक ऐसा खुलासा हो गया है जिसको सुनकर उनके फैंस और एक्शन के दीवाने काफी खुश होने वाले हैं।
पता चला है कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक दमदार हीरो की तरह पूरे शहर को बचाते हुए नजर आएंगे और इसका क्लाइमैक्स एक्शन सबसे बड़ा होने वाला है। सूत्रों की मानें तो इतना बड़ा क्लाइमैक्स एक्शन सीन्म को लेकर आज तक नहीं फिल्माया गया है।

अब इस खबर से इतना तो तय है कि धमाका काफी ज्यादा बड़ा होने वाला है। साथ ही ये भी खबर है कि इस फिल्म में रितेश देशमुख भी एक शानदार किरदार के साथ नजर आने वाले हैं।
इसके अलावा बागी के बाद बागी 3 में श्रद्धा कपूर की भी वापसी हो रही है। फिल्म की लोकेशन को लेकर चर्चा है कि इसकी शूटिंग भारत के अलावा भी कई देशों में होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications