BAAGHI 3- टाइगर श्रॉफ और श्रद्ध कपूर की बागी 3 को लेकर बड़ा खुलासा- इतने देशों में होगी शूटिंग
बागी 3 की चर्चा है और जब भी स्टंट्स, फाइट या डांसिंग की बात आती है तो टाइगर श्रॉफ का ही नाम सबसे पहले लिया जाता है। अब टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 को लेकर एक अहम खबर सामने आई है जो कि टाइगर के फैंस जरूर जानना चाहते होंगे। बता दें कि इस बार टाइगर की इस फिल्म की शूटिंग मोरक्को, इजिप्ट, सर्बिया और तुर्की में होने वाली है जो कि शानदार लोकेशन है।
इसके अलावा खबर है कि टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म पहले की दोनो फिल्मों से बड़ी और जबरदस्त तरीके से फिल्माई जाएगी। पता चला है कि इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है।

6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में लीड रोल में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आने वाली है। गौरतलब है कि पहली फिल्म में भी श्रद्धा ही नजर आईं थीं। टाइगर श्रॉफ ने जब से हिंदी सिनेमा में कदम रखा है तब से हर फिल्म में उन्होने अपनी फिटनेस से लोगों को चौंका दिया है।
इस समय फिटनेस की बात करें तो उनके बराबर शायद ही कोई स्टार खड़ा है। बता दें कि उनकी फाइट और स्टंट के लोग काफी बड़े दीवाने हैं। टाइगर कि इस फिल्म लिए उनके फैंस इंतजार में हैं और इस तरह के रोल में टाइगर काफी शानदार लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications