Baaghi 3- टाइगर श्रॉफ ने शुरु कर दी धमाकेदार तैयारी- खतरनाक फाइट Video ने मचाया धमाल
बागी 3 की चर्चा है और जब भी स्टंट्स, फाइट या डांसिंग की बात आती है तो टाइगर श्रॉफ का ही नाम सबसे पहले लिया जाता है। टाइगर श्रॉफ ने जब से हिंदी सिनेमा में कदम रखा है तब से हर फिल्म में उन्होने अपनी फिटनेस से लोगों को चौंका दिया है। इस समय फिटनेस की बात करें तो उनके बराबर शायद ही कोई स्टार खड़ा है। बता दें कि उनकी फाइट और स्टंट के लोग काफी बड़े दीवाने हैं।
इस समय टाइगर श्रॉफ का एक फाइटिंग वीडिओ वायरल हो रहा है जिसमें बागी 3 के लिए खतरनाक तैयारी करते नजर आ रहें हैं। बता दें कि इस फिल्म को भी निर्देशक अहमद खान निर्देशित करने वाले हैं।

इसके अलावा ये भी खबर है कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिर से एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। बागी 2 में टाइगर के साथ दिशा पटानी नजर आईं थीं और उनकी काफी तारीफ हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications