रिलीज होते ही लीक हुई बागी 3- टाइगर श्रॉफ की फिल्म को तमिलरॉकर्स ने दिया झटका!
एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार फिल्म बागी 3 आज रिलीज हो गई है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी काफी कमजोर बताई जा रही है लेकिन फिल्म में टाइगर के एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन इस समय जो खबर हम आपको बताने वाले हैं इससे निश्चित ही फिल्ममेकर्स और टाइगर श्रॉफ के फैंस नाराज हो जाएंगे। दरअसल खबर आ रही है कि फिल्म रिलीज के कुछ घंटों के अंदर ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।
चर्चित पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स ने फिल्म को एचडी प्रिंट में लीक कर दिया है। तमिलरॉकर्स को बंद करवाने के लिए पहले भी कई प्रयास किए गए हैं लेकिन वेबसाइट फिल्मों को लीक करने से बाज नहीं आ रही है।

इस खबर से निश्चित ही फिल्म की कमाई पर काफी ज्यादा असर पड़ सकता है। हालांकि इसके पहले भी तमिलरॉकर्स ने इस फिल्मों को रिलीज के कुछ घंटों के अंदर ही लीक कर दिया था...


Click it and Unblock the Notifications