3 खूंखार विलेन से होगा टाइगर श्रॉफ का 'बागी 3' में सामना, सबसे खतरनाक एक्शन !
साल 2019 में वॅार की सुपर सफलता के बाद टाइगर श्रॉफ ने अपना पूरा फोकस बागी 3 पर कर लिया है। इससे सभी वाकिफ हैं कि ये टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है।
जहां पर फिर से एक्शन और बदले का स्तर पिछले दोनों भाग से जबरदस्त होने वाला है। हाल ही में बागी 3 के सेट से एक्शन सीन की कुछ विशेष जानकारी सामने आयी थी।

जिससे साफ हो गया था कि बागी 3 का स्तर इस बार दर्शकों के लिए किसी एक्शन फिल्म से कम का नहीं होगा। अब ताजा रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आयी है कि बागी 3 में इस बार एक नहीं 3 विलेन एक साथ नजर आने वाले हैं। यानी फैंस के लिए इस बार फिल्म में हर किरदार और कहानी का लेवल 3 गुना अधिक होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications