स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के फ्लॅाप पर टाइगर श्रॉफ का चौंकाने वाला बयान- मुझे पिटते हुए दिखाया
टाइगर श्रॅाफ की इस वीकेंड बागी 3 रिलीज हो रही है। एक बार फिर से टाइगर अपनी सुपरहिट फिल्म के तीसरे भाग के साथ फैंस के बीच लौट रहे हैं। इससे पहले साल 2019 में टाइगर की एक और सुपरहिट और बंपर कमाई वाली फिल्म रही है वॅार 3।
इस फिल्म में टाइगर और ऋतिक रोशन ने मिलकर कमाई के सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए। लेकिन टाइगर के करियर के लिए अगर कोई फिल्म झटका साबित हुई है तो वह और कोई नहीं बल्कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 रही है।

जहां पर टाइगर का रोमांस और फाइट सीन दर्शकों के बीच कमाल नहीं दिखा पाए। हाल ही में बागी 3 के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में टाइगर ने बताया है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के फ्लॅाप होने पर उनका क्या रिएक्शन रहा है। चलिए जानते हैं कि टाइगर ने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











