"बागी 3" का पहला गाना 'दस बहाने 2.0', टाइगर- श्रद्धा संग झूमने के लिए हो जाइए तैयार
"बागी 3" के ग्लैमरस ट्रैक 'दस बहाने' 2.0 से टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर का लुक आज निर्माताओं द्वारा जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। क्लासिक "दस बहाने" का रीलोडेड वर्जन जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा। एक्शन से भरपूर, फ़िल्म के ट्रेलर को उसके एक्शन दृश्यों और स्टंट के लिए खूब सराहा जा रहा है, जिसने अपने आगाज़ के साथ देशभर में तहलका मचा दिया है।
बागी फ्रेंचाइजी के 'रॉनी' ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साझा किया,"These baaghis are badass and so is their party jam. #DusBahane 2.0 coming soon #Baaghi3.

"दस बहाने" एक ग्लैमरस डांस नंबर है, जो मूल रूप से संगीतकार विशाल और शेखर द्वारा रचित है। और अब इस जोड़ी ने बागी 3 के लिए इस क्लासिक गीत को रीक्रिएट किया है। गाने के इस रीक्रिएटेड वर्जन को मुंबई, राजस्थान और सर्बिया के खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है।
साल 2005 में आई फिल्म दस का यह गाना बहुत पॉपुलर रहा था। यह गाना अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जायद खान, दिया मिर्जा, शिल्पा शेट्टी और ईशा देओल पर फिल्माया गया था। गाने को कंपोज किया था विशाल- शेखर ने.. और आवाज दी थी के.के और शान ने। उस वक्त यह युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया था।
बागी 3 के ट्रेलर को रिलीज़ होने के महज 72 घंटों के अंतराल में 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और दर्शकों से मिल रहे प्यार के साथ यह आंकड़ा बढ़ते हुए नज़र आ रहा है। साजिद नाडियाडवाला की बागी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में एक्शन और जंग का डोज़ तीन गुना अधिक होगा।
बागी 3 के बारे में बात करे तो, फिल्म अहमद खान द्वारा निर्देशित है जिसमें टाइगर श्राफ, श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे और रितेश देशमुख अहम भूमिका निभा रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित "बागी 3" इस साल 6 मार्च को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications
