"बागी 3" का पार्टी सांग 'दस बहाने 2.0' रिलीज, भारी लोकेशन पर टाइगर श्राफ का तगड़ा डांस

"बागी 3" के पार्टी सांग 'दस बहाने' 2.0 को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद टाइगर के फैंस के लिए ये सांग मस्ट वॅाच है। जहां पर टाइगर श्रॉफ का दमदार डांस और श्रद्धा कपूर का ग्लैमरस लुक पूरे गाने को नया लुक दे रहा है। इस पूरे सांग को हाई लोकेशन पर फिल्माया गया है। बता दें कि ये सांग मूल तौर पर संगीतकार विशाल और शेखर द्वारा रचित है।

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म दस का यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को कंपोज विशाल-शेखर ने किया था। गाने को आवाज विशाल ने दी थी। रीक्रिएट वर्जन में भी विशाल, के.के और शान की आवाज को वैसा ही रखा गया है। नई अपडेट ये है कि इस गाने में सिंगर तुलसी कुमार ने भी अपनी आवाज दी है।

baaghi 3

गाने के इस रीक्रिएटेड वर्जन को मुंबई, राजस्थान और सर्बिया के खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है। जो कि सांग वीडियो में काफी प्रभावित कर रहा है। बता दें कि इस पूरे वीडियो में श्रद्धा कपूर काफी बोल्ड दिखाई दे रही हैं। वहीं टाइगर अपने डांस स्टाइल से दिल जीत लेते हैं।

गौरतलब है कि 6 मार्च को रिलीज होने वाली साजिद नाडियाडवाला निर्मित ये फिल्म ट्रेलर के साथ ही बज बना चुकी है। हाई लेवल एक्शन और लोकेशन के जरिए इस ट्रेलर को अभी तक 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। अहमद खान ने इसका डायरेक्शन किया है। टाइगर श्राफ, श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे और रितेश देशमुख अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां देखिए इसका VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X