बागी 3 बॉक्स ऑफिस ओपनिंग - पहले रिकॉर्ड के बाद बागी 2 की ऑक्यूपेंसी नहीं तोड़ पाए टाईगर
टाईगर श्रॉफ - श्रद्धा कपूर स्टारर बागी 3 रिलीज़ हो चुकी है और पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। इस लिहाज़ में माना जा रहा है कि फिल्म 18 करोड़ तक की ही कमाई कर पाएगी। अगर सितारे अच्छे हुए तो ये आंकड़ा 2 - 4 करोड़ बढ़ सकता है।
हालांकि अगर 2020 की एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो टाईगर श्रॉफ की बागी 3 ने अजय देवगन की तानाजी को भी पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान पाकर रिकॉर्ड बना लिया है।

लेकिन फिर भी फिलहाल बागी 3 कई मायनों में बागी 2 से पीछे चल रही है। गौरतलब है कि बागी सीरीज़ की पिछली फिल्म बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 55 प्रतिशत की ओपनिंग ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी जिसके बाद फिल्म ने 25 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी।
वहीं बागी 2 की एडवांस बुकिंग भी बागी 3 से बेहतर थी। यहां जानिए बागी 3 के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस का हाल


Click it and Unblock the Notifications
