TRAILER: धमाकेदार एक्शन- स्टंट और डायलॉग्स से भरपूर से टाइगर श्राफ की "बागी 3"
टाइगर श्राफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म बागी 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जैसी की उम्मीद थी फिल्म एक्शन- स्टंट सीन्स और दमदार डायलॉग्स से भरपूर है और इस फ्रैंचाइजी की बाकी दो फिल्मों की तुलना में ज्यादा बड़े स्तर पर बनाई गई है। इस फिल्म के बारे में बताया गया था कि यह बागी और बागी 2 से एक्शन के मामले में तीन गुणा बड़ी होगी.. और ट्रेलर से यह बात सच होती दिखी है।
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य किरदारों में हैं। वहीं, विजय वर्मा और अंकिता लोखंडे भी अहम किरदारों में हैं।

रितेश और टाइगर भाई हैं.. और एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। टाइगर यानि की रॉनी अपने भाई विक्रम को हर मुसीबत से बचाकर रखता है, लेकिन सीरिया में विक्रम के साथ ऐसा कुछ हो जाता है, जिसके बाद रॉनी बदला लेने के लिए आतंकियों बीच पहुंच जाता है।
ट्रेलर से कहा जा सकता है कि फिल्म में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स होने वाले हैं। फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर की रिलीज के साथ ही फैंस ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है।
गौरतलब है कि, टाइगर श्राफ- श्रद्धा कपूर स्टारर बागी 2016 में रिलीज हुई थी और 76 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट थी। लिहाजा, साजिद नाडियाडवाला ने इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया। वहीं, 2018 में रिलीज बागी 2 ने 150 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया।


Click it and Unblock the Notifications