टाईगर का एक्शन धमाका.. पार्ट 3 भी FINAL.. 2020 में फिल्म रिलीज!
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा शायद ही पहले कभी हुआ हो कि एक फिल्म रिलीज नहीं हुई और सीक्वल पहले ही एनाउंस कर दिया गया हो। जी हां, साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फ्रैंचाइजी बागी की तीसरी फिल्म बागी 3 की घोषणा कर दी गई है। टाईगर श्राफ स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे।
2020 दिवाली धमाका.. सुपरहिट जोड़ी और करण जौहर
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन 2019 में टाईगर की व्यस्तता को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि बागी 3 अगले साल नहीं.. 2020 में धमाका करेगी।

खास बात है कि फिलहाल बागी 2 का ट्रेलर भी रिलीज नहीं किया गया है। टाईगर श्राफ- श्रद्धा कपूर स्टारर बागी 2016 में रिलीज हुई थी और 76 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट थी। लिहाजा, साजिद नाडियाडवाला ने इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया।


Click it and Unblock the Notifications