BAAGHI 3: टाइगर श्रॉफ की BLOCKBUSTER सीरीज- नहीं मिल रही 'हीरोइन'- ये है कारण
Recommended Video

अहमद खान निर्देशित टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार बागी सीरीज ने अपने दोनो फिल्मों में धमाका किया है। बागी 2 तो रिलीज के साथ ब्लॉकबस्टर हो गई थी। ये फिल्म भले ही एक ब्लॉकबस्टर हो लेकिन इस समय कोई भी एक्ट्रेस इस सीरीज से जुड़न के लिए कतरा रही है। बता दें कि फिल्म के अगले भाग यानि बागी 3 के लिए किसी एक्ट्रेस ने अभी तक हां नहीं कहा है। खबर थी कि इस फिल्म के लिए सारा अली खान को अप्रोच किया गया था..
लेकिन वो फिल्म में सारा अपने रोल से ज़्यादा खुश नहीं थीं और उन्हें लगा कि फिल्म में उनके पास करने को कुछ नहीं होगा। यही कारण है कि सारा ने भले ही फिल्म में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन फिलहाल उन्होंने ये प्रोजेक्ट छोड़ दिया है और अब बागी 3 के लिए एक बार फिर से किसी नए चेहरे की तलाश शुरू की जा चुकी है।

बता दें कि इसके पहले दो फिल्में श्रद्धा कपूर और दिशा पटानी नजर आ चुकी हैं। सारा के फिल्म रिजेक्ट करने से पहले श्रद्धा और दिशा का ही नाम इस फिल्म के लिए सामने आ रहा था।
इस फिल्म के निर्माताओं की माने तो उन्होने कहा कि फिल्म अभी तक स्क्रिप्टिंग पर है और जैसे ही उसकी स्क्रिप्ट पूरी होगी वो फिल्म को लेकर एक्ट्रेस का ऐलान करेंगें।


Click it and Unblock the Notifications