Baaghi 3 Trailer: बागी 3 के लेटेस्ट पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का दमदार लुक, ट्रेलर की तारीख का ऐलान
एक्टर टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म बागी 3 का लेटेस्ट पोस्टर रिलीज हो चुका है। साथ ही फिल्मेकर्स ने अनाउंस किया है कि फिल्म बागी 3 का ट्रेलर 6 फरवरी 2020 को रिलीज होगा। दर्शकों को टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का बेसब्री से इतंजार है। बागीफिल्म के दोनों सीक्वल सुपरहिट साबित हुए हैं। इसीलिए बागी 3 भी टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा के लिए काफी अहम फिल्मों में से एक है।
सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ का पोस्टर वायरल हो रहा है। वह पोस्टर में जंग के मैदान में नजर आ रहे हैं। शर्टलेस टाइगर का ये लुक काफी दमदार है। फिल्ममेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म बागी 3 का ट्रेलर 6 फरवरी 2020 को रिलीज होगा।

एक बार फिर श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ बागी 3 में एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाली है। इससे पहले बागी में दोनों ने साथ में काम किया था और दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।


Click it and Unblock the Notifications