Baaghi 3- टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म में हो गई इस गली बॉय एक्टर की एंट्री
टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार फिल्म बागी 3 को लेकर इस समय एक के बाद एक नई जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म में अब गली बॉय एक्टर की एंट्री हुई है। जी हां हम बात कर रहे हैं रणवीर स्टारर गली बॉय में शानदार अभिनय करने वाले एक्टर विजय वर्मा की जो कि अब टाइगर की इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। गली बॉय में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।
हाल ही में बागी फिल्म के एक्शन सीन को लेकर भी एक खबर सामने आई थी जिसमें पता चला था कि इस फिल्म टाइगर श्रॉफ करीब 40-50 गुंडों से एक साथ लड़ते नजर आने वाले हैं तो वहीं पूरी फिल्म में करीब 400 गाड़ियां ब्लास्ट कर दी जाएंगीं।

इस खबर के सामने आने के बाद ये काफी ज्यादा वायरल हो रही है और टाइगर के फैंस खुश हो रहे हैं। बता दें कि फिल्म का एलान तभी हो गया था जब फिल्म बागी 2 रिलीज हुई थी।
फिल्मक लेकर टाइगर के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं और निश्चित ही फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जानिए बागी 3 की कुछ धमाकेदार बातें..


Click it and Unblock the Notifications