तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ को लेकर बोले बागी 3 के डायरेक्टर- 'मुझे अजीब लगी फिल्म'

बागी 3 आज रिलीज हो गई है और टाइगर श्रॉफ के एक्शन की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने हाल ही में नवभारतटाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ को लेकर बयान दिया जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। उन्होने कहा कि इस फिल्म का विषय बड़ा अजीब है। मेरे ये समझ नहीं आया कि एक थप्पड़ डिसाइड करेगा कि हमें एक साथ रहना है या नहीं।

अरे अगर मैने अपनी बीवी को एक तमाचा मारा है तो वो पलट के मुझे दो तमाचे मार दे.. अब इस पर मैं ये तो नहीं बोलूंगा मैं तुमको छोड़ रहा हूं। सच बताऊं तो इसपर सबकी अलग राय होती हैं लेकिन मुझे ये विषय अजीब लगा।

ahmed khan, thappad, taapsee pannu, baaghi 3, अहमद खान, तापसी पन्नू, थप्पड़, बागी 3

इसके अलावा उन्होने ये भी कहा है कि इस समय अनुभन सिन्हा जो फिल्में बना रहे हैं वो असली अनुभव हैं.. वो अनुभव अलग था जिसने कैश जैसी फिल्में बनाईं थीं।

फिल्म बागी 3 की बात करें को इस समय फिल्म के बॉक्स ऑफिस को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा काफी आसानी से पार कर लेगी। बागी टाइगर श्रॉफ की सबसे शानदार सीरीज है।

अहमद खान पहली फिल्म से इसके साथ जुड़े हुए हैं। कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने अहमद खान ने बागी और बागी 2 में अपनी प्रतिभा दिखाई है। फिलहाल अहमद खान के थप्पड़ वाले बयान पर आपकी क्या राय है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X