Baaghi 3- टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के बाद फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की धमाकेदार Entry
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 को लेकर सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म बागी और बागी 2 का अपार सफलता के बाद अहमद खान ने तुरंत एलान कर दिया था कि वो बागी 3 के साथ धमाकेदार वापसी करेंगेँ। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में पहले से भी खतरनाक स्टंट्स के साथ नजर आने वाले हैं जिसके लिए वो काफी तैयारी भी कर रहे हैं। बागी 3 में एक बार फिर से श्रद्धा कपूर की वापसी हो रही है लेकिन एक और एक्ट्रेस इस फिल्म में चौकाने आ रही है।
खबर है कि इस फिल्म में मणिकर्णिका फेम अंकिता लोखंडे को लेकर खबर है कि उनकी धमाकेदार एंट्री हुई है। अंकिता ने कंगना के साथ दमदार डेब्यू किया था और इसके बाद वो फिल्म में नजर नहीं आईं हैं।

अंकिता लोखंडे इस फिल्म में श्रद्धा कपूूर की बहन का किरदार करेंगीं। इस बात को लेकर एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इस फिल्म को लेकर ये भी खुलासा हुआ था कि ये फिल्म एक साउथ की रीमेके हैं जिसका नाम वेट्टई है।
दरअसल साजिद नाडियाडवाला ने कुछ साल पहले ही वेट्टई के रीमेक राइट्स खरीदे थे और तुरंत ही बागी 3 पर काम शुरू कर दिया था। फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज़ हो रही है और इसे अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications