Box Office: बागी 3 की एडवांस बुकिंग बागी 2 से कम, ओपनिंग कलेक्शन पर असर
टाईगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर बागी 3 शुक्रवार 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है लेकिन फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर अभी से असर पड़ता दिख रहा है। दरअसल, एडवांस बुकिंग की बात करें तो बागी 3 की एडवांस बुकिंग, बागी 2 से कम है।
दिशा पटानी - टाईगर श्रॉफ स्टारर बागी 2 की एडवांस बुकिंग, टाईगर श्रॉफ - श्रद्धा कपूर स्टारर बागी 3 से ज़्यादा थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ की ओपनिंग की थी जो किसी भी यंग स्टार का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा।

हालांकि कुछ ट्रेड पंडितों का मानना है कि कम एडवांस बुकिंग के बावजूद फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर ज़्यादा अंतर नहीं पड़ेगा क्योंकि बागी 2 और बागी 3 के टिकट के दामों में ज़मीन आसमान का अंतर है।
माना जा रहा है कि बागी 3 भी उसी रेंज में अपनी ओपनिंग कर सकती है जिस रेंज में बागी 2 ने की थी। अगर ऐसा होता है तो टाईगर श्रॉफ के नाम ये अनोखा रिकॉर्ड होगा।
यहां देखिए हाल ही में आई यंग स्टार्स की फिल्मों की ओपनिंग -


Click it and Unblock the Notifications
