BAAGHI 2: टाइगर श्रॉफ ने कह दी ऐसी बात, जीत लिया दिल, देखते रह जाएंगे

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। चार दिनों में बागी 2 ने 85 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह 2018 की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। कमाई के मामले में बागी 2 सलमान खान की किक और अजय देवगन की सिंघम जैसी सुपरहिट फिल्मों को टक्कर दे रही है। हाल ही में अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ की खूब तारीफ की थी।

[सजंय दत्त का हड्डीतोड़ एक्शन, एक बार फिर होगा Dhamaka, 2019 हो गया बुक]

वहीं फिल्म में टाइगर श्रॉफ के एक्शन की खूब तारीफ की जा रही है। लोगों को टाइगर और दिशा की जोड़ी भी बहुत पसंद आई। इस फिल्म में जहां एक तरफ जबरदस्त सीन्स को तालियां मिलीं वहीं अब इतनी सारी तारीफें पाकर टाइगर श्रॉफ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके सभी को थैंक्यू कहा है। इस वीडियो में बेहद सादगी भरे अंदाज में अपनी बात कुछ इस तरह कही कि लोग उनके दीवाने हो गए। जिसके चलते एक बार फिर उनके इस वीडियो पर तारीफों की बाढ़ आ गई।

baaghi-2-star-tiger-shroff-thanked-his-supporters-his-recent-video

पहले ही दिन 25.10 करोड़ की कमाई करने वाली 'बागी 2' का कारोबार बढ़ता जा रहा है. फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 20.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि रविवार को 27.60 करोड़ रुपये की शानदार वृद्धि देखी गई। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 85 करोड़ का कारोबार कर लिया है। आगे जानें टाइगर श्रॉफ की बागी 2 किस तरह कर रही है ताबड़तोड़ कमाई और वीडियो में देखें टाइगर ने किस तरह फैंस को कहा शुक्रिया।

यहां देखें वीडियो

With love ❤ #forevergrateful🙏🙏😊 #baaghi2

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X