BAAGHI 2: टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच फिल्म प्रमोशन को लेकर हुआ झगड़ा
Recommended Video

टाइगर श्रॉफ की फिल्म रिलीज की एकदम करीब है और लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे है। बता दे टाइगर और दिशा फिल्म को प्रमोट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे है और वो लगभग हर टीवी शो पर दिशा के साथ पहुंचे है। ऐसे में खबर ये आ रही है कि प्रमोशन के दौरान कुछ अनबन की बात सामने आई है और पता चला है कि दिशा और टाइगर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
आपको बता दें कि इस चौकाने वाली खबर का खुलासा मिड डे में छपी एक खबर से हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि दोनो में इन दिनो काफी तकरार हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका कारण फिल्म का प्रमोशन है और दिशा इस बात को लेकर टाइगर से नाराज है कि फिल्म के प्रमोशन के समय सारा अटेंशन और लाइमलाइट टाइगर ले जाते है और दिशा को कुछ मिलता ही नहीं है।

बता दे कि इस बात को लेकर दिशा टाइगर से लड़ रही है। खबर ये भी है कि दिशा फिल्म की मेकिंग को लेकर भी नाराज है और उनका कहना है कि फिल्म में उनका एक भी सोलो सॉग नहीं है जबकि वो एक अच्छी डांसर भी है।
हालांकि ये तो बिल्कुल हकीकत है कि जिस महफिल में टाइगर श्रॉफ होते है उस महफिल में और किसी पर नजर ही नहीं जाती है। बता दें कि दोनो को कई रियालिटी शो में फिल्म को प्रमोट करते हुए देखा गया है।
बता दें कि फिल्म इसी शुक्रवार को 30 मार्च के दिन रिलीज हो रही है और दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ट्रेंड पंडितो ने तो फिल्म को अभी से सुपरहिट करार दे दिया है और कहा कि टाइगर की ये सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनने वाली है।
फिल्म बागी की सीक्वेल है जिसमें पहली फिल्म से कहीं ज्यादा और अलग लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा। अगर आपने इस फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा हो तो अभी से ट्रेलर देखकर इस फिल्म की सक्सेस का अंदाजा लगा सकते है।
बता दे कि ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है लोग इसको देखकर फिल्म के आने का इंतजार कर रहे है। फिल्म के निर्देशन की बात करें तो अहमद खान ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।
फिल्म में टाइगर और दिशा की केमेस्ट्री देखने के लिए लोग उत्सुक है क्योंकि दोनो एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे है और लोग ये देखना चाहते है कि इन दोनो की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री कैसी होगी। फिलहाल फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications