TRAILER: टाईगर का 'बागी 2' धमाका.. जबरदस्त एक्शन + शानदार स्टारकास्ट
कोई शक नहीं कि बागी 2 बॉलीवुड के बेस्ट एक्शन फिल्मों में शामिल होगी। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाईगर श्राफ, दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी, रणदीप हुडा और प्रतीक बब्बर मुख्य किरदारों में दिख रहे हैं।
2016 में आई फिल्म बागी सुपरहिट रही थी। लिहाजा, बागी 2 से भी बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं। कहीं ना कहीं फिल्म के ट्रेलर के बाद यह उम्मीद और भी पक्की हो चुकी है। एक्शन फिल्मों की बात करें तो.. टाईगर जिंदा है के बाद दर्शकों के सामने सीधे बागी 2 आ रही है।

फिल्म के निर्देशक ने साफ है कि बागी 2 एक्शन के मामले में बॉलीवुड में नए ट्रेंड सेट करेगी। ट्रेलर में एक्शन ही नहीं.. बल्कि सभी एक्टर्स को शानदार डॉयलोग भी दिये गये हैं। सच कहा जाए तो ट्रेलर के बाद अब हम इस फिल्म के लिए और भी बेसब्र हो चुके हैं।
यहां देंखे बागी 2 का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications