#PictureShuru: टाइगर श्रॉफ और एकदम कड़क सीक्वल
टाईगर श्रॉफ की बागी 2 फ्लोर पर जा चुकी है। फिल्म की हीरोइन कौन होगी, इसको लेकर काफी खींचातानी हो रही है लेकिन फिलहाल तो फिल्म की कुछ दिलचस्प डीटेल्स बाहर आई हैं।
टाईगर श्रॉफ की बागी में कुछ भी नहीं था, सिवाय उनके ज़बर्दस्त एक्शन और परफेक्ट बॉडी के। लेकिन फिर भी लोगों को फिल्म काफी पसंद आई थी क्योंकि फिल्म के ये 10 सीन देखकर हर कोई हैरान रह गया था। अब उसी एक्शन को तड़के को थोड़ा और बेहतर कर बागी 2 बनाने की तैयारी चल रही है।
फिल्म फ्लोर पर जा चुकी है और टाईगर श्रॉफ 2 महीना चीन के एक्शन डायरेक्टर टोनी चिंग से ट्रेनिंग लेने वाले हैं। बागी 2 को डायरेक्ट कर रहे हैं अहमद खान जो इससे पहले टाईगर श्रॉफ को डांस वीडियो में डायरेक्ट कर चुके हैं।

रही फिल्म की हीरोइन को लेकर बात तो जैकलीन फर्नांडीज़, कृति सैनन से लेकर श्रद्धा कपूर तक, सबका नाम डिस्कस किया जा चुका है। हालांकि टाईगर ने बहुत कोशिश की अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी को फिल्म में लाने की पर कुछ काम नहीं आया।
[#AlsoRead: 22 दिसंबर 2017: सलमान 'टाईगर' खान Vs रणबीर 'दत्त' कपूर]
अब फिल्म की हीरोइन तो बाद में भी आ सकती है क्योंकि बागी की ही तरह इस फिल्म में भी हीरोइन को बस छम छम छम करना होगा। बाकी काम तो टाईगर श्रॉफ, उनके सिक्स पैक एब्स और उनका एक्शन करेगा।
वैसे बागी के अलावा कितने सीक्वल की प्लानिंग बॉलीवुड में चल रही है, ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे -


Click it and Unblock the Notifications











