''इतना बेकार रीमेक.. माधुरी की बेइज्जती तो मत करो....''
आज बागी 2 का गाना एक..दो..तीन आज रिलीज किया। तेजाब फिल्म का आइकॉनिक गाना एक दो तीन माधुरी दीक्षित के सबसे बेहतरीन डांसिंग नंबर में से एक माना जाता है। अहमद खान और साजिद नाडियावाला इस गाने को रिक्रिएट कर माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट देना चाहते थे।
आजा गाना रिलीज किया गया और लोग इस गाने का इंतजार कर रहे थे लेकिन गाना आने के बाद हर किसी को निराशा हाथ लगी । बेशक जैकलीन फर्नांडिस गाने में सेक्सी लगी हैं और श्रेया घोषाल ने इसे बखूबी गाया है लेकिन माधुरी दीक्षित जैसे एक्सप्रेशन देने में जैकलीन सफल नहीं हुई हैं।

तो वहीं सरोज खान जैसी कोरियोग्राफी भी करने में भी अहमद खान असफल हुए हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि लोगों को श्रेया घोषाल की आवाज में गाया यह गाना पसंद आ रहा है लेकिन कोरियोग्राफी और डांस के मामले में दर्शकों ने इस मोहिनी को स्वीकार नहीं किया है।
ट्विटर पर यूजर्स ने गाने को लेकर ट्वीट भी किए। आगे की स्लाइड्स में देखें फैन्स के ट्वीट।


Click it and Unblock the Notifications











