'बागी 2' का धमाका.. धमाकेदार एडवांस बुकिंग रिपोर्ट.. शो हाउसफुल
टाईगर श्राफ- दिशा पटानी स्टारर फिल्म बागी 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने को पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 दिनों पहले से ही शुरु कर दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ए़डवांस बुकिंग की शुरुआत काफी शानदार हुई है। कई जगहों पर फिल्म हाउसफुल होने वाली है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म को लेकर काफी क्रेज दिख रहा है।
रेस 3 ट्रेलर, सलमान खान का पहला जबरदस्त धमाका, इंतजार खत्म!
अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म फुल एक्शन धमाका है। लिहाजा, एक्शन फिल्म के प्रेमी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म साबित होगी। खासकर ट्रेलर से तो कुछ ऐसा ही दिखाया गया।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का क्रेज फिलहाल मल्टीप्लेक्स में ज्यादा दिख रहा है। लेकिन यदि फिल्म को लोगों ने पसंद किया तो यह लंबे समय तक सिंगल स्क्रीन पर भी जगह बनाए रहेगी। ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म 10 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग देगी।
बहरहाल, यहां जानें क्यों हिट हो सकती है बागी 2-


Click it and Unblock the Notifications