असली TIGER को पर पड़ा सलमान का असर - बागी 2 की 100 करोड़ी पार्टी कैंसिल!
हाल ही में टाईगर श्रॉफ की बागी 2 ने धमाकेदार तरीके से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए दनादन 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी थी और इसलिए आज बागी 2 की टीम को प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला शानदार पार्टी देने वाले थे।
लेकिन अब ये पार्टी कैंसिल कर साजिद नाडियाडवाला जोधपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। हो सकता है कि आपके खबर पढ़ने तक वो जोधपुर पहुंच भी चुके हों।

साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की दोस्ती आज की नहीं, काफी पुरानी है। और साजिद ने सलमान के लिए ही किक से अपना डायरेक्टर डेब्यू भी किया था। दोनों की दोस्ती 25 साल पुरानी है।
साजिद सलमान का साथ देने जोधपुर पहुंच चुके हैं और अब देखना है कि कल सलमान के लिए जीवन कौन सी दिशा लेता है। हालांकि सबका अनुमान यही है कि सलमान खान को कल बेल मिल जाएगी।
लेकिन तब तक इंडस्ट्री अपने भाईजान के लिए परेशान है। फैन्स और सेलेब्स दुख भी जता रहे हैं, गुस्सा भी और बेचैनी भी। आखिर सलमान सबके भाई जो थे। वैसे सलमान ने कैसे सबके भाईजान इसकी दिलचस्प कहानी उन्होंने कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू में सुनाई थी -


Click it and Unblock the Notifications
