BAAGHI 2: दिशा पटानी ने खोला राज, कहा स्ट्रगल के टाइम जेब में सिर्फ 500 रुपए थे

Recommended Video

Baaghi 2: Disha Patani shares her painful STRUGGLE story | FilmiBeat

बागी 2 की रिलीज के बाद जहां एक ओर फिल्ममेकर इसकी शानदार शुरुआत को लेकर खुश है तो वहीं दूसरी ओर दिशा पटानी भी खुशी के मारे फूली नहीं समा रही है। टाइगर श्रॉफ की रियल से रील लाइफ हीरोइन बनकर आईं दिशा पटानी के भी अभिनय को फिल्म में जमकर सराहना मिली है।

बता दें दिशा काफी ज्यादा इस फिल्म को लेकर खुश है। दिशा ने अपने जीवन की एक बात का खुलासा करते हुए कहा कि वो जब मुंबई आई थी और स्ट्रगल कर रही थी तब उनके जेब में सिर्फ 500 रुपए ही थे।

tiger shroff, disha patani, baaghi 2, टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, बागी 2

दिशा की ये पहली फिल्म होगी जो इतना अच्छा बिजनेस कर रही है। हालांकि दिशा ने सिर्फ दो फिल्में ही की है और एक बार नो टाइगर के साथ एक एलबम में नजर आई थी।

बता दें कि पहली फिल्म एमएस धोनी में नजर आई दिशा पटानी का रोल काफी छोटा था पर उनकी क्यूटनेस लोगों के दिलों में उतर गई थी।अब जब अपनी दूसरी फिल्म से ही लोंगों ने उनको इतना प्यार देना शुरु कर दिया है तो उनको खुश होना लाजमी है।

दिशा कई फिल्मों के लिए पहले रिजेक्ट की जा चुकी है और इस बात को पॉजिटिव लेते हुए दिशा कहती है कि जब आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो आप गिरने के बजाय उठते है और आपको ये पता चलता है कि आप अभी इस चीज के लिए तैयार नही है और आपको जी तोड़ मेहनत करनी है।

दिशा ने बताया कि उनको ऐसा लगा कि अब मुंबई जाकर अपने सपने पूरे करने का समय है तब वो कॉलेज में थी और मुंबई आ गई। दिशा बताती है कि उनके पास सिर्फ 500 रुपए थे जब वो मुबंई आ गई।

उनका कहना है कि वो अपने स्ट्रगर के दौर में घर से पैसे नहीं मांगना चाहती थी। शहर बिल्कुल नया था और वो अकेले रहती थी और कई प्रॉबलम फेस करती थी। दिशा बताती है कि उनके पास जॉब नहीं था और वो सोच रही थी अगर उनको जल्दी जॉ नहीं मिला तो वो कमरे का किराया कैसे देंगी।

जैसा की खबरें आ रही कि फिल्म बागी 2 में सारी लाइमलाइट सिर्फ टाइगर ही ले गए है जिस बात से आप दुखी है तो दिशा कहती है कि ऐसा नहीं है बल्कि मैने खुद टाइगर को ही प्रमोट किया है। मुझे टाइगर से इस बात को लेकर कोई शिकायत नही है और ना ही मैं परेशान हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X