First LOOK: सुपर रोमांटिक अजय देवगन.. कहीं दूसरी 'शिवाय' तो नहीं ये फिल्म!

By Neeti

अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' से नई तस्वीर रिलीज की गई है.. जहां अजय और इलियाना काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें, शुक्रवार को फिल्म का पहला गाना रिलीज किया जाएगा। कोई शक नहीं कि फिल्म धीरे धीरे लोगों के बीच अपनी जगह बना रही है।

एक सलमान खान.. एक LOOK.. और तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में.. लेकिन..

बहरहाल, पिछले साल रिलीज फिल्म शिवाय में भी अजय देवगन एक्शन के साथ साथ जबरदस्त रोमांस भी करते नजर आए थे। और फिल्म रिलीज के वक्त सबसे ज्यादा यदि किसी बात को लेकर पब्लिसिटी किया जा रहा था.. तो वह थी अजय देवगन की किसिंग सीन। लेकिन अफसोस फैंस को अपने स्टार का ऐसा सुपर रोमांटिक अंदज कुछ खास पसंद नहीं आया।

Baadshaho

फिलहाल बादशाहो के साथ भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। ट्रेलर में भी अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के लव सीन्स को शामिल किया गया है। अब पहला गाना भी रोमांटिक ही है।

बादशाहो 1 सितंबर को रिलीज होने वाली है। मिलन लुथरिया की इस फिल्म में अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज, विद्ययुत जामवाल, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म की कहानी 1975 की इमरजेंसी के इर्द गिर्द घूमती है।

यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X