#JustIn: अपनी फिल्म बचाने की अजय देवगन की ये कोशिश...इतने बेकार है कि पूछिए मत!
अजय देवगन की बादशाहो 1 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और फिल्म को लेकर काफी डरने की ज़रूरत है। पहली तो इसलिए कि बादशाहो के ट्रेलर को किसी ने ज़्यादा तवज्जो नहीं दी और दूसरी इसलिए कि इसी दिन आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की शानदार रॉम कॉम शुभ मंगल सावधान भी रिलीज़ हो रही है।
अब ज़ाहिर सी बात है कि बादशाहो को कुछ बचा सकता है तो वो है शानदार प्रमोशन लेकिन फिलहाल तो मिलन लूथरिया की टीम वो भी नहीं कर पा रही है। अभी ताज़ा ही फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर रिलीज़ किए गए हैं जो इतने बेकार हैं कि पूछिए मत।

दरअसल, ये सारे पोस्टर, फिल्म के पुराने पोस्टर से ही उठाए गए हैं। बस बैकग्राउंड बदलकर, हर कैरेक्टर के बारे में एक शब्द बताया गया है जो फिल्म में उसका पूरा कैरेक्टर बताता है।
इस मल्टीस्टारर फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म 1971 की इमरजेंसी पर बनी है। इसलिए लोग और ज़्यादा फिल्म देखने के उत्सुक थे।


Click it and Unblock the Notifications