बादशाहो का नया पोस्टर OUT..विद्युत जामवाल का अलग अंदाज
बादशाहो का नया पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें विद्युत जामवाल नजर आ रहे हैं।
अजय देवगन और इमरान हाशमी के बाद बादशाहो का एक और पोस्टर आया है जिसमें विद्युत जामवाल नजर आ रहे हैं और उनका लुक भी इसमें बहुत ही शानदार लग रहा है। विद्युत जामवाल का ये लुक वाकई आपकी दिलचस्पी बढ़ा देगा।फिल्म एक एक करके सारे लीडिंग स्टार्स के पोस्टर रिलीज कर रही है।
इसके पहले भी अजय देवगन और इमरान हाशमी का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। दोनों के लुक को काफी पसंद किया गया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद लोगों का इंतजार बढ़ गया है। खासकर अजय देवगन के फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मिलन लुथरिया की इस फिल्म में अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज, विद्ययुत जामवाल, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा मुख्य किरदारों में दिखेंगे। अजय देवगन की आखिर फिल्म शिवाय थी जिसे दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। अजय देवगन फिलहाल बादशाहो के अलावा गोलमाल में व्यस्त हैं।
अजय देवगन के फैन्स को उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज किया जाएगा ताकि दर्शकों को कुछ फिल्म का और भी आइडिया मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications