अजय देवगन..इमरान हाशमी के बाद इलियाना का नया अवतार..POSTER OUT
बादशाहो का नया पोस्टर आया है जिसमें इलियाना डिक्रूज नजर आ रही हैं.
अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'बादशाहो' के चार पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं। अब फिल्म का पांचवा पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें फिल्म में इलियाना डिक्रूज के किरदार की झलक देखने को मिल रही है।इसमें इलियाना डिक्रूज बेहद बोल्ड और ब्यूटिफुल अवतार में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है।
इसके पहले भी अजय देवगन और इमरान हाशमी का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। दोनों के लुक को काफी पसंद किया गया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद लोगों का इंतजार बढ़ गया है। खासकर अजय देवगन के फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।देखिए बादशाहो का नया पोस्टर।

मिलन लुथरिया की इस फिल्म में अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज, विद्ययुत जामवाल, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा मुख्य किरदारों में दिखेंगे। अजय देवगन की आखिर फिल्म शिवाय थी जिसे दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था।
अजय देवगन फिलहाल बादशाहो के अलावा गोलमाल में व्यस्त हैं। अजय देवगन के फैन्स को उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज किया जाएगा ताकि दर्शकों को कुछ फिल्म का और भी आइडिया मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications