एक साथ दिखेंगे दो KHAN.. और अजय देवगन.. धमाका तो FINAL है!
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के साथ शाहरूख खान की जब हैरी मेट सेजल और अजय देवगन की बादशाहो का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट 2017 की सबसे चर्चित फिल्म है.. लिहाजा, कई निर्माता इस फिल्म के साथ अपनी फिल्म को जोड़ना चाहते हैं। जाहिर है सलमान की फिल्म देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आएंगे। जिस भी फिल्म का टीजर या ट्रेलर उससे जोड़ा जाएगा, वह फिल्म भी दर्शकों के नजर में आएगी।
अजय देवगन VS खान सुपरस्टार: अब साल में 52 हफ्ते ही हैं तो मैं क्या करूं..
ताजा खबरों की मानें तो शाहरूख खान स्टारर जब हैरी मेट सेजल और अजय देवगन की फिल्म बादशाहो का ट्रेलर सलमान खान की ट्यूबलाइट से जोड़ा जा रहा है। सलमान खान फिल्म्स के सीओओ ने इस खबर को कंफर्म भी किया है।

SKF सीईओ अमर बुताला ने कहा, 'दोनों फिल्मों के मेकर्स ने हमसे इस बारे में बात की है। हमने सोचा है कि हम दोनों फिल्मों के ट्रेलर को 'ट्यूबलाइट' के साथ दिखाएंगे।'
इम्तियाज अली की फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है, लिहाजा कोई शक नहीं कि ईद पर ट्रेलर रिलीज कर दी जाएगी। लेकिन हैरानी है कि मिलन लुथरिया भी अपनी फिल्म के ट्रेलर के साथ तैयार हैं। बादशाहो 1 सितंबर को रिलीज की जाएगी।
कुल मिलाकर दर्शकों को इस बार ईद में सलमान की 'ट्यूबलाइट' के साथ शाहरुख और अजय की फिल्मों के ट्रेलर भी देखने को मिलेंगे। ट्यूबलाइट की बात करें तो शक नहीं कि फिल्म अपने पहले वीकेंड तक ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। यहां जानें ईद पर रिलीज सलमान खान की फिल्में.. और बॉक्स ऑफिस-


Click it and Unblock the Notifications