अजय देवगन की अगली फिल्म बादशाहो का पोस्टर OUT..दमदार फिल्म की गारंटी

बादशाहो का पहला पोस्टर आ गया है जिसमें इमरान हाशमी और अजय देवगन नजर नहीं आ रहे हैं।

By Shweta

अजय देवगन और इमरान हाशमी की अगली फिल्म बादशाहो का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आज अजय देवगन ने खुद इस फिल्म का पहला पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया। पोस्टर देखकर ही आप समझ जाएंगे की फिल्म कितनी दमदार होगी।

[गुस्साए बिग बी ने बोला..'मैं अमिताभ बच्चन हूं'..मांगनी पड़ी सोनम कपूर को माफी ]

हालांकि पोस्टर में अजय देवगन या इमरान हाशमी नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन फिल्म का पोस्टर ही काफी कुछ बयां कर रह रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 1975 के आपातकाल पर बनी है। फिल्म को डायरेक्ट मिलन लुथरिया कर रहे हैं जिन्होंने अजय देवगन के साथ पहले भी वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में काम किया है। उसमें भी अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी थे।

baadshaho-first-poster-out-but-ajay-devgn-and-emran-hashmi-are-missing-in-poster

फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी और दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अजय देवगन की आखिर फिल्म शिवाय थी जिसे दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। अजय देवगन फिलहाल बादशाहो के अलावा गोलमाल में व्यस्त हैं।

अजय देवगन के फैन्स को उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज किया जाएगा ताकि दर्शकों को कुछ फिल्म का और भी आइडिया मिल सके। बहरहाल नजर डालिए अजय देवगन की आने वाली फिल्मों पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X