खुद बोलेगी 'बादशाह' : गणेश
फिल्म निर्माता बंडला गणेश का कहना है कि वह अपनी आने वाली तमिल फिल्म 'बादशाह' की प्रशंसा नहीं करेंगे, क्योंकि प्रदर्शन के बाद यह अपनी प्रशंसा खुद करेगी। फिल्म शुक्रवार को दुनियाभर में प्रदर्शित हो गई है।
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दुबई सीनू', 'किंग' और 'डूकुडू' से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक श्रीनू वैतला की इस फिल्म में अभिनेता जूनियर एनटीआर के अलावा काजल अग्रवाल, नवदीप, प्रकाश राज, आशीष विद्यार्थी और मुकेश रशी भी अभिनय कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "इस फिल्म में एनटीआर का पात्र विशिष्ट है और इसमें दिखाए गए हास्य दृश्यों में बहुत से सितारे दिखेंगे।"
व्यापार विशेषज्ञ त्रिनाथ ने कहा, "हम जानते है कि फिल्म को देखने के बाद ही उसकी अच्छाई या बुराई का पता चलता है, लेकिन अपने जीवन में एक भी असफल फिल्म नहीं करने वाले निर्देशक श्रीनू वैतला द्वारा रिकार्ड किए गए गाने देखकर ऐसा नहीं लगता कि 'बादशाह' अच्छी फिल्म नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











