'बदो बदी' सिंगर पर महिला इंफ्लुएंसर ने लगाए शारीरिक उत्पीड़न का आरोप, किया कुछ ऐसा कि..

chahat fateh ali khan viral video

Chahat Fateh Ali Khan Mathira Harassment- पाकिस्तान के वायरल मैन बदो बदी सिंगर के बारे में भला कौन नहीं जानता है। चाहत अली खान के नाम से मशहूर इस सिंगर को लेकर इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि काफी हैरान करने वाला है।

बता दें कि वायरल सिंगर पर एक पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस लड़की का नाम मथिरा मोहम्मद है और वो काफी ज्यादा मशहूर है।

मथिरा इस दौरान एक टॉक शो में थी और उन्होने जो कुछ भी कहा वो काफी हैरान करने वाला है। दरअसल एक वीडियो सामने आया था जिसमें चाहत के द्वारा मथिरा को गले लगाते हुए और हाथ लगाते हुए दिखाया गया था।

क्या बोली मथिरा मोहम्मद

इंफ्लुएंसर ने बदो बदी सिंगर चाहत फतेह अली खान को लेकर कहा, "एक लड़की होने के नाते मैं असहद थी क्योंकि मैं ऐसा नहीं करती, मैं लोगों को गले नहीं लगाती। उन्होंने मेरी इजाजत के बिना इस क्लिप को क्यों पोस्ट किया?

मैं नहीं समझ पाई। मैं बहुत निराश हूं। मैं एक साहसी व्यक्तित्व हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगर आप मुझे देखते हैं तो आप मुझे गले लगा लें, या मेरी पीठ पर अपना हाथ रख दें। मुझे नहीं लगता कि कोई भी समझदार इंसान इस तरह की हरकत करेगा।" इसके बाद उनका ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस आरोप के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सिंगर नहीं सिरदर्द था अच्छा हुआ।'' एक ने लिखा, जब भी वह गाते हैं तो पूरी दुनिया उत्पीड़न की शिकायत करता है।'' एक ने लिखा, ''चाहत अली खान गुड लुकिंग नहीं इसलिए..।'' एक ने लिखा, ''जेल में डालो इसको।'' एक ने लिखा, ''हैरेसमेंट भी करने लगा ये आलू।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X