शिल्पा ने उकसाया तो किस कर पाये बीए पास शादाब
मुंबई। जल्द आने वाली फिल्म बीए पास में आप एक बार फिर चकदे इंडिया की शिल्पा शुक्ला को परदे पर देखेंगे। फिल्म में शिल्पा की खासियत तो देखिये, इन्होंने हीरो शादाब कमल को उकसाया तब जाकर वो चुंबन दृश्य दे पाये।
यह बात हम नहीं शादाब कमल खुद कहते हैं। शादाब ने कहा कि 'बी.ए.पास' में शिल्पा शुक्ला के साथ किस सीन उन्हीं के सहयोग से दे पाये हैं। पहले वो काफी असहज महसूस कर रहे थे, लेकिन जब शिल्पा ने उन्हें यह शॉट देने के लिये प्रेरित किया, तब जाकर वो शॉट दे पाये।
शादाब ने कहा, "अंतरंग दृश्य को लेकर मैं बुरी तरह परेशान था क्योंकि मैं अपनी सह-कलाकार को लेकर चिंतित था। बहुत ही अजीब स्थिति थी लेकिन जब आपके साथ आत्मविश्वास से लबरेज कलाकार हो तो चीजें आसान हो जाती हैं।"
बीए पास फिल्म में शिल्पा और शादाब का एक अंतरंग दृश्य है। उस दृश्य की शूटिंग के बारे में शादाब ने बताया, "शिल्पा बहुत ही उत्साहित थीं और मैंने उनके साथ जो पहला शॉट दिया वह चुंबन दृश्य है। यह बहुत आसानी से हो गया। शिल्पा का आभारी हूं। दृश्य के बाद मैंने उनको गले लगकर धन्यवाद जताया।" फिल्म 'चिट्टागोंग' में एक छोटी भूमिका अदा कर चुके शादाब की यह फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में आयेगी।
तस्वीरों में शिल्पा शुक्ला और बीए पास


Click it and Unblock the Notifications











