बॉलीवुड ने भी बोला..हैप्पी न्यू ईयर टू ऑल...
आज देश में लोगों ने नववर्ष के पहले दिन का स्वागत मंदिरों और समुद्र तटों पर जमा होकर किया। वहीं मुंबई में मंगलवार आधी रात में लोगों ने जश्न मनाया, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी। नववर्ष के मद्देनजर कुछ मंदिरों में मंगलवार आधी रात को विशेष पूजा हुई। जबकि नववर्ष की संध्या पर होटलों ने विशेष कार्यक्रमों से जबर्दस्त कमाई की।
देश के कई मंदिरों में बुधवार सुबह भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन कराया गया। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने एक-दूसरे को, यहां तक कि अपरिचितों को भी नववर्ष की बधाइयां दी।
आम लोगों की तरह बॉलीवुड में भी नये साल का स्वागत गर्मजोशी से किया गया है।
फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, गीतकार जावेद अख्तर और प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियों ने नए साल के दिन अपने दोस्तों, परिवारों और प्रशंसकों को प्यार, शांति और खुशी भरे साल की शुभकामनाएं दी। सितारों ने बुधवार को साल 2014 के लिए ट्विटर पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
आगे की खबर स्लाइडों में


Click it and Unblock the Notifications











