3 साल बाद बी प्राक के घर फिर गूंजी किलकारी! दुख के बाद लौटी खुशियां, बेटे का नाम रखा है सबसे हटकर!

B Praak baby boy: मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बी प्राक के घर एक बार फिर खुशियां लौटी हैं। उनकी पत्नी मीरा बच्चन ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद बी प्राक ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

B Praak baby boy

बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर भगवान श्रीकृष्ण की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था- 'द्विज बच्चन-दोबारा जन्म, एक नई शुरुआत।'

इसके साथ उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा कि राधेश्याम की कृपा से 1 दिसंबर 2025 को उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए उम्मीद, रोशनी और नई शुरुआत लेकर आया है। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बाढ़ आ गई।

फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं

बी प्राक की इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट कर खुशी जताई। फैंस ने लिखा कि वे इस खबर से बेहद खुश हैं और कपल के लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं भेज रहे हैं।

पहले भी दो बेटों के पिता बन चुके हैं बी प्राक

बी प्राक और मीरा की शादी साल 2019 में हुई थी। इसके एक साल बाद यानी 2020 में उनके पहले बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम अदब्ब रखा गया।

साल 2022 में मीरा ने दूसरे बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम फजा रखा गया। हालांकि, यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं रह पाई और जन्म के कुछ ही समय बाद फजा का निधन हो गया था। यह समय कपल के लिए बेहद कठिन रहा।

तीन साल बाद लौटी खुशियां

अब, करीब तीन साल बाद, बी प्राक और मीरा के जीवन में फिर से मुस्कान लौटी है। उनके घर जन्मे तीसरे बेटे का नाम उन्होंने द्विज रखा है, जो नई उम्मीद और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है।

कौन हैं बी प्राक?

बी प्राक भारत के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। उन्होंने 'तेरी मिट्टी', 'रांझा', 'माना दिल', 'माये' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: b praak
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X