'उसे माफ़ कर दो...', Ranveer Allahbadia को माफ करने की B Praak ने लोगों से की गुजारिश

B Praak On Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहबादिया ने जब से समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर अश्लील कमेंट किए हैं तभी से काफी विवाद बना हुआ है। उनके खिलाफ कई सारी शिकायतें भी दर्ज हो चुकी है और काफी बड़ी-बड़ी हस्तियों ने भी उनको खूब लताड़ा है। इस खबर के बाद में सिंगर बी प्राक ने भी उनके पॉडकास्ट को कैंसिल कर दिया था।
रणवीर इलाहबादिया ने जैसे ही यह मामला अब बढ़ते हुए देखा तो उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए हर किसी से माफी भी मांग ली थी। लेकिन अब इसी बीच एक बार फिर से बी-प्राक ने रणवीर इलाहबादिया को लेकर एक स्टेटमेंट दिया है और कहा है कि उनको माफ कर दिया जाना चाहिए। इसके बाद सिंगर अब ट्रोल हो रहे हैं।
दरअसल हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि "देखो अगर उन्होंने माफी मांग ली है और दो बार माफ़ी मांगी है तो मैं तो यही कहूंगा कि किसी की भी फैमिली को कुछ नुकसान नहीं होना चाहिए। किसी को पर्सनल तौर पर है नहीं किया जाना चाहिए और अगर कोई दिल से माफी मांग लेता है तो भगवान भी कहते हैं कि माफ कर देने वाला ज्यादा बड़ा होता है।"
बी प्राक ने इस पर आकर बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि इस मामले को ज्यादा खींचना नहीं चाहिए और उनको माफ कर देना चाहिए।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिंगर इस समय अपने लेटेस्ट रिलीज गाने 'महाकाल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी गाने के लॉन्च के मौके पर उन्होंने रणवीर इलाहबादिया को लेकर बात की है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणवीर इलाहबादिया का अश्लील कमेंट वाला वीडियो जब वायरल हुआ था तो सिंगर बी प्राक ने रणवीर इलाहबादिया को खूब खरी-खोटी सुनाई थी और उनका पॉडकास्ट भी कैंसिल कर दिया था। लेकिन अब रणवीर इलाहबादिया को माफ कर देने वाले स्टेटमेंट को देने के बाद अब वह काफी ट्रोल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











