पैदा होते ही इस मशहूर सिंगर के बच्चे ने तोड़ दिया था दम, बोले- जब मैंने उसको दफनाया तो...

B Praak Recalls About His Son: बी प्राक एक मशहूर सिंगर है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में काफी ज्यादा उन्होंने सक्सेस भी हासिल कर ली है।इतना ज्यादा लोकप्रिय होने के बावजूद भी वह हमेशा यही कोशिश करते हैं कि खुद को जमीन पर रखें और उनके अंदर कभी भी किसी चीज का घमंड भी ना आए।
इतना ही नहीं बी प्राक अपनी पत्नी के साथ में अक्सर कृष्ण भक्ति में नजर आते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बी प्राक ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की है और बताया है कि एक वक्त था जब उनके जीवन में काफी ज्यादा तकलीफें आई थी। यह वो वक्त है जब उन्होंने अपने बेटे को खो दिया था।
बी प्राक ने बताया कि "साल 2021 में पहले मैंने अपने चाचा जी को खो दिया और फिर पापा को भी खो दिया। लेकिन उसके तुरंत बाद ही मैंने अपने बेटे को भी खो दिया और पूरा घर नेगेटिविटी से घिर गया था। मुझे समझ भी नहीं आ रहा था कि मैं अपने बेटे के दम तोड़ने वाली बात अपनी पत्नी मीरा को कैसे बताऊं।"
सिंगर में आगे बात करते हुए बताया कि "मैं अपनी पत्नी मीरा से कहता रहा कि हमारा बच्चा NICU में है। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं अगर अपनी पत्नी को बता देता तो वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाती। अपनी जिंदगी में मुझे अगर कुछ भी भारी लगा है तो मेरा बेटा है। मैंने अपने जीवन में कभी भी इतना भार नहीं उठाया।"
बी प्राक ने बताया कि "मैं अपनी मम्मी को कहने लगा कि हम क्या कर रहे हैं, मैंने कभी भी इतना भार नहीं उठाया। मैं फिर उसको दफनाकर अस्पताल वापस लौटा तो मीरा नीचे रूम में आ गई थी। उसने देखते ही कहा कि दफना आए उसको और मेरे को दिखा तो देते। तब हमने जिंदगी में सब कुछ खो दिया। हम बहुत नेगेटिव हो गए और आज तक मुझे वह इस बात पर नाराज है।"


Click it and Unblock the Notifications











