बर्थ डे पर अमिताभ ने वीडियो क्लिप से फैंस को बोला थैंक्यू
जैसा कि हमने आपको पहले ही बता रखा था कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आज आपने जन्मदिन के दिन पर ट्विटर पर वीडियो क्लिप के जरिये बात करने वाले थे तो दोस्तों अमिताभ ने अपना वो वादा पूरा कर दिया है।
अमिताभ ने अपने एक जबरदस्त फैन को ट्विटर पर वीडियो क्लिप के जरिये थैंक्यू बोला है। अमिताभ के इस लकी फैन का नाम ऋषि है। जिसने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां भेजी थीं। अमिताभ ने ऋषि नाम के प्रशंसक को ट्विटर पर शुभकामना देते हुए एक वीडियो क्लिप का लिंक साझा किया।
अमिताभ ने वीडियो में कहा, "ऋषि, जैसा कि आप जानते हैं कि आपने 11 अक्टूबर को मेरे जन्मदिन पर ट्विटर के जरिये मुझे बधाई दी, तो मैं वीडियो से जवाब देने के अपने वादे को निभा रहा हूं। मैं आशा करता हूं कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और आप आगे भी इस मंच के माध्यम से मेरे साथ जुड़े रहेंगे और मेरे ट्विटर परिवार का हिस्सा बने रहेंगे।"
अमिताभ ने अपने 72वें जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए वीडियो संदेश का यह अनोखा तरीका अपनाया, ताकि वह अपने दर्शकों के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा कर सकें।
गौरतलब है कि आज सदी के महा नायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। पिछले 42 सालों से फिल्मी दुनिया की सेवा कर रहे मिस्टर अमिताभ नहीं द ग्रेट अमिताभ बच्चन किसी युग से कम नहीं, आज भले ही 72 साल के पड़ाव पर उन्होंने कदम रख दिया हो लेकिन आज भी उनकी कला पर और ना ही उनके चाहने वालों पर उनकी उम्र से फर्क पड़ा है।सदी के इस महानायक को वनइंडिया परिवार भी ढ़ेरो शुभकामनाएं देता है और कहता है हैप्पी बर्थ डे अमिताभ। हमारे जरिये आप भी सदी के इस महानायक को जन्मदिन का शुभकामनाएं दे सकते हैं। अपनी बधाई नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।


Click it and Unblock the Notifications
