स्लमडॉग... के बच्चे जाएंगे ऑस्कर

भले ही बच्चों को दिए गए मेहनताने को लेकर विवाद चल रहा हो लेकिन फिलहाल बच्चों को इस बात से कोई लेना देना नही है वे तो अमरीका जाने के नाम से ही बहुत खुश हो रहे है।
बीच में खबर आई थी कि इन बच्चों के माता पिता नही चाहते थे कि वे अमरीका में जाए बल्कि वे बदले में कुछ पैसे की मांग कर रहे थे या फिर मुंम्बई में घर की मांग कर रहे थे। पर अब सुनने में आ रहा है कि बच्चे के माता पिता को तैयार कर लिया गया है।
रूबिना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैने तो कभी नही सोचा था कि मुझे अमरीका जाने का मौका मिलेगा।
फिल्म में देव पटेल, फ्राइडा पिंटो, अनिल कपूर और इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में है।
anil kapoor अनिल कपूर इरफान खान डैनी बायल देव पटेल फ्राइडा पिंटो स्लमडॉग मिलिनयर dev patel freida pinto irrfan khan


Click it and Unblock the Notifications