नच बलिये में दिखेंगे संगीता- अजहर

उसके साथ उसके पति व पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन भी शामिल होंगे। संगीता बिजलानी को हालांकि उसकी प्रदर्शित फिल्मों में नाचते हुए देखा गया है और अब काफी समय बाद उसे अजहरुद्दीन के साथ नाचते देखना वाकई कमाल की बात ही होगी।
अजहरुद्दीन जो कि शर्मीले स्वभाव के हैं, वे अपनी पत्नी के साथ कैसे थिरकेंगे, यही इस शो की जान होगी। ज्ञात हो कि अजहरुद्दीन से विवाह करने से पहले संगीता बिजलानी का सलमान खान से कई साल तक रोमांस चला था।
जब सलमान संगीता से विवाह करने के लिये राजी नहीं हुए तो उसके बाद संगीता ने फिर अजहरुउद्दीन से विवाह कर लिया। अजहरुद्दीन का यह दूसरा विवाह है और पहली पत्नी से भी उनके बच्चे हैं। नच बलिये को स्टार प्लस पर दिखाया जायेगा


Click it and Unblock the Notifications